{"_id":"5be70ab1bdec2204de74111b","slug":"71541868209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लानिंग से बहुरेंगे गांवों के दिने , 86 वर्ग किलोमीटर में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लानिंग से बहुरेंगे गांवों के दिने , 86 वर्ग किलोमीटर में होगा काम
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
इसी फोनलेन का लोकार्पण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
प्रदेश के 54 शहरों में विकास के लिए शामिल हुआ कासगंज आस पास के गांव भी विकसित करेगा। 15 नवंबर के बाद होने वाले सर्वे में विकास का जिक्र समीपवर्ती ग्रामों से होगा। आउटर रिंग रोड से शहर और गांव की यातायात व्यवस्था सुगम करने की योजना है। महायोजना में 86 वर्ग किलोमीटर का दायरा शामिल किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने विकास के लिए 54 शहर चिह्नित किए हैं। इनमें महानगर और पालिकाएं शामिल हैं। सरकार की मास्टर प्लानिंग योजना में कासगंज नगरपालिका को भी जगह मिली है। महा योजना की कार्य योजना के लिए 15 नवंबर से सर्वेक्षण टेंडर होंगे। सर्वेक्षण से पहले जो अनुमानित नक्शा तैयार किया गया है। उसके मुताबिक आसपास के गांव अहरौली, ततारपुर, पबसरा, भिटौना, मामो, जखारपुर, नगला गुलाबी, ज्याउद्दीनपुर सहित 13 गांव ऐसे हैं जो स्वत: ही विकसित हो जाएंगे। जब नक्शे के बाद कार्य की शुरूआत होगी तो इन गांव के आस पास से शहर का आउटर रिंग रोड निकलेगा जिससे यहां की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। सरकार की योजना है कि कासगंज नगरपालिका क्षेत्र के चारों तरफ 86 वर्ग किलोमीटर में काम किया जाएगा। चयनित गांव में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
बिलराम पंचायत भी होगी विकसित
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा जो प्राथमिक नक्शा तैयार किया गया है। उसमें आउटर रिंग रोड बिलराम और किलौनी रफातपुर होते हुए तैयार किया जाएगा। बिलराम तक बेहतर जलापूर्ति, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं अंडरग्राउंड इलैक्ट्रीफिकेशन की योजना है।
विज्ञापन
- अवकाश खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी करेंगे। शासन स्तर से क्या निर्देश मिले हैं और पूर्व में क्या योजना तैयार हुई। इन सब जानकारी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी।