{"_id":"5bdc8a2ebdec2269685b092b","slug":"71541179950-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर शॉर्ट सर्किट से क्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर शॉर्ट सर्किट से क्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट और राया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। एक घटना में क्रेन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। क्रेन सवार बाल-बाल बच गए।
गुरुवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 104 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही क्रेन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक गौतम कुमार पुत्र राम सिंह निवासी आजमगढ़ थाना रानी कौर जिला मऊ और परिचालक हरवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव शेरू थाना व्यास जनपद अमृतसर पंजाब बाल-बाल बच गए। सूचना पर टोल प्लाजा पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
दूसरा हादसा थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 111 पर रात दो बजे हुआ। चालक टीएस सिंह पुत्र नाहर सिंह नागर गोविंद थाना दौसा राजस्थान की नींद आने से आगरा से नोएडा की ओर जा रहा तारों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। परिचालक प्रभु नारायण पुत्र अर्जुन सिंह सहित दोनों घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया।