फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रामलीला मैदान में रावण के साथ ही दहन होंगे पांच पुतले

रामलीला मैदान में रावण के साथ ही दहन होंगे पांच पुतले

Fri, 19 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में रावण के साथ ही दहन होंगे पांच  पुतले
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। रामलीला मैदान में रावण दहन के साथ ही पांच छोटे पुतले जलाएं जाएंगे। यह क्रिया पंचक दोष निवारण के लिए की जाएगी। महाविद्या मैदान में करीब 7:30 बजे रावण का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला सभा के प्रचार संयोजक पं. अमित भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष रावण के पुतले के दहन के समय पंचक रहेंगे। शुक्रवार दोपहर दो बजकर एक मिनट पर ही पंचक लग जाएंगे। पंचक में दहन/अग्नि दाह अशुभ माना जाता है। इसमें पंचक दोष निवारण क्रिया के बाद ही दाह का विधान है। क्रियानुसार पांच छोटे पुतले विशालकाय पुतले के साथ दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन


अकेले पुतले का दहन अशुभ होगा। रामलीला मैदान महाविद्या में इसके निदान के लिए पांच छोटे पुतले बनाए गए हैं। अन्य स्थानों पर जहां रावण दहन होना है, वहां भी पंचक दोष निवारण क्रिया के तहत रावण का दहन होना चाहिए। बताया कि दोष निवारण न कराने पर परिवार, आस-पड़ोस एवं क्षेत्र में अनिष्ट की प्रबल संभावना हीं नही बल्कि व्यवहारिक तौर पर अनिष्ट व जन हानि होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed