फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मौत के मुहाने पर ले जा रहे मुफ लसी

मौत के मुहाने पर ले जा रहे मुफ लसी

Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
मौत के मुहाने पर ले जा रहे मुफ लसी

विज्ञापन
कासगंज। गरीबों को सस्ता इलाज देने का सपना देखने वाला युवक आज गरीबी के कारण अपने ही इलाज को तरस रहा है। एक हादसे ने उसका सपना तो चकनाचूर कर ही दिया, साथ ही उसके परिवार के आगे भरण पोषण का संकट भी खड़ा कर दिया। युवक आज कोमा में है और चारपाई पर पड़ा आसमान की ओर टकटकी लगाए देखता रहता है। उसे देख ऐसा लगता है जैसे वह भगवान से मदद की गुहार कर रहा हो।

यह कहानी कासगंज कोतवाली क्षेत्र गांव नीवरी के चरन सिंह की है। जो सात जुलाई को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सिर में चोट की वजह से हालत इतनी बिगड़ गई वह कोमा में चला गया। निजी चिकित्सालय में इलाज के खर्चे को उठाते हुए उसके परिजनों की उसकी एक बीघा जमीन भी बिक गई।
विज्ञापन


इलाज में साढ़े तीन लाख से अधिक रुपये खर्च हो गए। इसके बाद उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चला। इसके बाद युवक को रुपये न होने के कारण मेडिकल कॉलेज से भी घर भेज दिया गया। अब युवक गांव में अपने भाई के घर रह रहा है। युवक के पास अपना कोई मकान भी नहीं है। शासन प्रशासन से युवक की पत्नी ने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन अभी तक उसे कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस शहर कोतवाल अशोक कुमार सिंह का दिल जरूर महिला की लाचारी पर पसीज गया। वह लगातार पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। परिवार को इस मदद से कुछ राहत तो मिल रही है, लेकिन समस्या कम नहीं हो रही। पत्नी और बच्चे चरनसिंह के सही होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है।



डाक्टर बन सेवा का था उद्देश्य
कासगंज। चरन सिंह ने चिकित्सा की शिक्षा ली थी। गरीब होने के बावजूद भी मेहनत मजदूरी कर उसने स्नातक की शिक्षा के बाद बीईएमएस चिकित्सा डिग्री ले ली थी और जल्द ही चिकित्सालय खोलने की तैयारी कर रहा था। चरन सिंह के दो बेटे हैं। अब बच्चे अपने आप को बेसहारा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed