{"_id":"5b9ea02a867a557e86017672","slug":"71537122346-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में लाखों की चोरी
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर एक स्थित भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ के कार्यालय में गेट के कुंडे काटकर चोर कंप्यूटर, डिजिटल कैमरे के ही साथ विभागीय कार्यालय के रिकार्ड चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ ने तहरीर दी है।
भूमि संरक्षण विभाग चतुर्थ का सुहागनगर स्थित सेक्टर एक में कार्यालय है। रात में चौकीदार तैनात रहता है। लेकिन चौकीदार तबियत खराब होने पर रात में घर चला गया था। इसी का फायदा उठाकर चोर कार्यालय गेट के कुंडे तोड़कर घुए गए और वहां रखे कंप्यूटर, एलईडी, सीपीयू, प्रिंटर, कई डिजिटल कैमरे, इनवर्टर, बैटरी, ब्लोअर के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी तो सुबह चौकीदार बसंत लाल के पहुंचने पर हुई। बताते हैं कि विभाग की जरूरी फाइलें तक गायब हो गईं। भूमि संरक्षण अधिकारी डा.योगेंद्र कुमार ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण लोकेंद्र सिंह ने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग के कार्यालय में चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।