{"_id":"5b88025342c7924675343862","slug":"71535640147-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज मथुरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज मथुरा में
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। राज्यपाल वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटेंगे तो मुख्यमंत्री विकासोत्सव में विकास की सौगात देंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं।
31 अगस्त को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। इसके लिए राज्यपाल का आगमन यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित हेलीपैड पर सुबह 10:30 बजे होगा।
यहां दोपहर 12:37 बजे तक आयोजित समारोह में राज्यपाल रहेंगे। इसी दरम्यान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृंदावन आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां कृष्णा कुटीर और अक्षयपात्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब चार घंटे 20 मिनट तक वृंदावन में रहेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में प्रशासनिक और सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी शहर में डेरा जमाए हुए हैं।