{"_id":"5b7d9bcf42c79246695cd124","slug":"71534958543-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए उठने लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए उठने लगे हाथ
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। केरल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के बाजारों में धन संग्रह किया। इस धन को परिषद के प्रांतीय कार्यालय के माध्यम से केरल भेजा जाएगा।
प्रांतीय सह मंत्री विकास यादव के नेतृत्व में शहर से धन का संग्रह किया गया।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केरल के आसपास के राज्यों के सात हजार कार्यकर्ता तिरुअंनतपुरम में मदद के लिए पहुुंच चुके हैं। प्रदेश भर से विद्यार्थी परिषद द्वारा धन संग्रह शुरू कर दिया है। संग्रहित होने वाले धन को प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा। जहां से इसे केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक हिमांशु उपाध्याय, यश अग्रवाल, कृष्णा सिंह, अमन सक्सेना, प्रशांत राजपूत, आकाश कुमार, शुभम, मयंक यादव, चिरायु शर्मा, आदि मौजूद रहे।
आरएसएस ने भेजी सहायता राशि
सोरो। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए नगरिया में धन एकत्रित किया। जिसे बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से बाढ़ राहत कोष में भेज दिया गया। इस दौरान खंड प्रचारक योगेश, मंडल कार्यवाह चिरोंजी लाल, खंड सदभावना प्रमुख बाबू गिरि गोस्वामी, प्रधानाचार्य पदम सिंह, सह खंड कार्यवाहक सतेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।