{"_id":"5b79b39142c79246664217b5","slug":"71534702481-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। पालिका परिषद के चुनाव हुए करीब नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन नगर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। परेशान सभासदों ने पालिका अध्यक्ष राम बहादुर चक के विरुद्घ मोर्चा खोलते हुए अपना संगठन बना कर पालिकाध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर सभासद प्रेमचंद्र दीक्षित के नेतृत्व में लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने बैठक कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए समिति का गठन किया। समिति में सर्वसम्मति से रक्षपाल सिंह राना को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश राना, महेश ठेनुआ, सुमन झा को उपाध्यक्ष और पवन चौधरी को महामंत्री बनाया है। सभासदों ने कहा किसी वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए।
जो रुपया आ रहा है उसे पालिका अध्यक्ष कमीशनखोरी के चलते हजम कर रहे हैं। सभासद जब पालिकाध्यक्ष से विकास की बात करते हैं तो चेयरमैन से जवाब मिलता है कि अपनी मर्जी से नगर पालिका चलाएंगे। हरीशंकर, ईश्वरानंद सारस्वत, रीता शर्मा, आशू चौधरी, सरिता देवी चक, राजेश कुमार चक, नीलम दिवाकर, महेश ठेनुआ, रजनी निषाद आदि मौजूद रहे।