{"_id":"5b79aa7942c792466b460f50","slug":"71534700153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से मैक्स सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से मैक्स सवार तीन घायल
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। अलीगंज मार्ग पर सत्तारपुर के समीप रोडवेज बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में रोडवेज बस की ही टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी निवासी उर्वेश पुत्र महेंद्र और रूबी पुत्री गजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल पुत्र हरदेव सिंह निवासी हथौड़ावन थाना बल्देव मथुरा मैक्स में सवार होकर थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सत्तारपुर के समीप से गुजर रहे थे। तभी रोडवेज बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स सवार उर्वेश, रूबी और कन्हैयालाल घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने कन्हैयालाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली देहात अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय के समीप रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पंकज कुमार पुत्र महेशचंद्र निवासी भदौ और उनके परिवार की ही सरला देवी पत्नी विजेंद्र घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।