फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समस्याओं के हल नहीं होने पर भड़के किसान

समस्याओं के हल नहीं होने पर भड़के किसान

Wed, 18 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के हल नहीं होने पर भड़के किसान
मैनपुरी। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर बुधवार को विकास भवन में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही किसान दिवस में आए अधिकारियों को सभागार का गेट रोक।
विज्ञापन



उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। किसान तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में भाग लेने आए थे। किसानों का कहना था कि उनकी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन



उनका कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। संबंधित विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं तो अधिकारी और कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। किसान राया ठाकुर का कहना था कि बिजली विभाग की ओर से किसानों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों का बिल बढ़ाकर भेजा जाता है। धान की रोपाई चल रही है कि लेकिन इसके बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। फसल की रोपाई प्रभावित हो रही है।


किसानों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को बुलाने की मांग की। लेकिन वह जिले से बाहर होने के कारण नहीं आ सके। एक घंटे के बाद अन्य अधिकारियों के द्वारा समझाने के बाद किसान माने और किसान दिवस का आयोजन किया गया।


घिरोर तहसील के मौजा हिम्मतपुर हड़ाई के गांव नगला घना निवासी रामपाल सिंह ने एसबीआई से 74 हजार रुपये का ऋण लिया था। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने सिर्फ 50 हजार रुपये ही ऋण दिया।


पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी ऋण माफ नहीं किया गया। हद तो तब हो गई जब पासबुक में 50 हजार की एंट्री होने के बाद बैंक ने 74 हजार रुपये ऋण का अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया।



किसानों का कहना था कि उन्होंने भोगांव उपमंडी में पंजाब की कंपनी को तीन लाख रुपये का आलू बेचा था। दुकानदार तीन लाख रुपया लेकर दुकान बंद कर भाग गया।



इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई। लेकिन इसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना था कि डीएम ने किसान दिवस में दो बार से अधिक शिकायतें देने वाले किसानों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed