फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगला रंजीत में किसान की पीट-पीटकर हत्या

नगला रंजीत में किसान की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 15 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगला रंजीत में किसान की पीट-पीटकर  हत्या
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में भूमि विवाद में वृद्ध किसान की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि पौत्र और पुत्र घायल हो गया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन


थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत निवासी छत्रपाल सिंह (55) पुत्र लाखन सिंह रविवार को अपने धान के खेत की ओर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उसके भाई राजपाल एवं उनके बेटों से भूमि को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान विपक्षियों ने छत्रपाल को खेत पर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वो खेत में गिर गया। विरोध करने उसका दत्तक पुत्र भानुप्रताप और पौत्र नवीन पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस गांव में नहीं पहुंची तो पीड़ित भानुप्रताप उसकी पत्नी रेनू और नवीन गंभीर रुप से घायल छत्रपाल को लेकर थाना फरिहा पहुंचे। पुलिस का कोई सिपाही घायलों के साथ जिला अस्पताल नहीं गया। मजरूरी चिट्ठी देकर खुद भेज दिया। वृद्ध किसान छत्रपाल सिंह को लेकर परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डा. मनोज कुमार ने छात्रपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पुत्रवधू रेनू देवी ने कहा कि विपक्षियों से लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत डीएम नेहा शर्मा से बीस दिन पूर्व की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। नगला रंजीत में किसान की पीट-पीटकर हत्या बाद थाना पुलिस गांव तक नहीं गई। मृत वृद्ध छत्रपाल सिंह का शव लेकर पुत्रवधू रेनू देवी थाना फरिहा पहुंची। पुलिस ने उसे घायल बता कर मेडिकल की चिट्ठी बनाकर परिजनों को थमा दी। मजरूरी चिट्ठी को लेकर परिवारीजन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे तो चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed