{"_id":"5b3a63fe4f1c1b55578b45a1","slug":"71530553342-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति नगर में पकड़ा अवैध नर्सिंग होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति नगर में पकड़ा अवैध नर्सिंग होम
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का छापेमारी अभियान तेज हो चला है। सोमवार को एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने शांति नगर में अवैध नर्सिंग होम का संचालन पकड़ा। इस दौरान उन्हें केंद्र पर प्रसव उपकरण और मरीज मिले। जबकि दूसरी जगह से झोलाछाप फरार हो गई।
दरअसल, अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पेज नंबर दो पर झोलाछापों को लेकर खबर प्रकाशित की थी जिसमें शांति नगर मेें अवैध नर्सिंग होम के संचालन का जिक्र किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने शांति नगर में कार्रवाई की। इस दौरान उनको अवैध नर्सिंग होम का संचालन होते मिला। मरीजों से पूछताछ में पता लगा कि केंद्र का संचालन सुमन नाम की महिला करती है। वहीं केंद्र पर प्रसव के उपकरण, बोतलें और अन्य दवाएं मिलीं। जिस पर नर्सिंग होम पर एसीएमओ ने नोटिस चस्पा किया है। वहीं पीपल अड्डा पर मीना शाक्य नाम की महिला के यहां भी अवैध क्लीनिक संचालित होते मिला। छापेमारी की भनक लगने पर झोलाछाप क्लीनिक छोड़ फरार हो गई। जिस पर एसीएमओ ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि झोलाछाप कोई दूसरा रोजगार शुरू कर दें। अभियान में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। झोलाछापों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।