फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   836 Solar Consumers in Agra Face Subsidy Delays as Vendors Fail to Upload Installation Data

यूपी: सोलर पैनल के लिए पैसा दिया, फिर भी सब्सिडी पर संकट! 836 उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड पोर्टल से गायब

Tue, 20 Oct 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

पीएम सूर्य घर योजना के तहत आगरा में 836 उपभोक्ताओं से भुगतान लेने के बावजूद वेंडरों ने 16 अक्तूबर तक सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का ब्योरा यूपीनेडा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। 200 से अधिक वेंडरों की सूची जारी कर विभाग ने तत्काल रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
836 Solar Consumers in Agra Face Subsidy Delays as Vendors Fail to Upload Installation Data
पीएम सूर्य - फोटो : social media

विस्तार

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर वेंडरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में कुल 836 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनसे वेंडरों ने भुगतान तो ले लिया है, लेकिन 16 अक्तूबर तक यूपीनेडा पोर्टल पर उनके सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का ब्योरा अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन


यूपी नेडा की ओर से जारी सूची में 200 से अधिक वेंडर कंपनियों के नाम शामिल हैं। नेडा के परियोजना प्रबंधक प्रेमचन्द के अनुसार सर्वाधिक 33 मामले सिक्योर हिंद-पे के लंबित हैं। इसके बाद ए-2-जेड सॉल्यूशंस 23, पीपी सोलर 19 और न्यू एग्री जंक्शन के 18 मामले लंबित हैं। वहीं, हंगुरु ऊर्जा इन्फ्रा, जेपी एंटरप्राइजेज, जिपसन पावर और यशस्वी एंटरप्राइजेज के भी 17-17 ग्राहकों का इंस्टॉलेशन डाटा पोर्टल पर लंबित है।
विज्ञापन


यूपी नेडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी डिफॉल्टर वेंडरों को तत्काल कार्रवाई करने और पोर्टल पर डाटा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। समय पर इंस्टॉलेशन अपलोड न होने से इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed