फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाढ़ आपदा से निपटने के लिए रहें तैयार

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए रहें तैयार

Tue, 12 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ आपदा से  निपटने के लिए रहें तैयार
ganga

विज्ञापन
कासगंज।
जिले में बाढ़ की आपदा हर साल आती है। बाढ़ का प्रभाव कभी कम तो कभी अधिक रहता है। लेकिन कुछ न कुछ इलाका बाढ़ या कटान से प्रभावित हर साल होता है। यह जिला बाढ़ की विकराल परिस्थितियों का भी सामना कर चुका है। ऐसी स्थिति के चलते ही यूपी के 23 बाढ़ प्रभावित संवेदनशील जनपदों में से इस जिले का स्थान तीसरा है। अभी से प्रशासन बाढ़ की कार्य योजनाओं को लेकर सतर्क है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए।


जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बैठक में कहा कि पूर्व में गंगा नदी में आई बाढ़ से जिले के 103 गांव प्रभावित रहे हैं। जान माल के नुकसान को रोकने के लिए सभी विभाग अपनी तैयारियां करें। लहरा व गंगा किनारे के प्रभावित इलाकों मे मिलिट्री कैडेट्स मोक ड्रिल करेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कार्य योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए नाव संचालकों, नाविकों और गोताखोरों की सूची तैयार करके अनुबंध कर लें जिससे विषम परिस्थिति में उनकी सेवाएं ली जा सकें। बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी वहां अस्थायी विद्युत व्यवस्था कायम की जाए और फ्लड लाइटें लगाई जाएं।
विज्ञापन


बाढ़ चौकियों से जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को सूचनाएं दी जाएंगी इसके लिए लाउडस्पीकर भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसीलों में टॉर्च, हेलमेट, छाते, लाइटें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर लो फ्लड की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए ग्रामीणों के लिए राशन, कैरोसिन, डीजल, पशुचारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम सदर देवेंद्र प्रताप, एसडीएम सहावर जैनेंद्र सिंह, एसडीएम पटियाली धीरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य, विद्युत, जलनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता सिंचाई
कासगंज। बाढ़ नियंत्रण की महत्वपूर्ण बैठक होने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार बैठक में अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण लेने के एडीएम को निर्देश दिए।


बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी
कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी कर दिया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 05744-247569 रहेगा। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष से जेई एके सिंह मोबाइल संख्या 9359506701 एवं एई सिंचाई संजय वर्मा मोबाइल संख्या 9412720923, को जिम्मा सौंपा गया है।



गंगा में दशहरा स्नान के लिए छोड़ा गया पानी
कासगंज। गंगा में कम पानी होने के कारण दशहरा के स्नान पर्व को देखते हुए गंगास्नान के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ दिया गया है। दो दिन पहले तक गंगा में केवल उत्तरी किनारे की ओर ही पानी का प्रभाव बना हुआ था, दक्षिणी किनारा सूखा हुआ था। 4000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण पानी बढ़ गया है। दशहरा से पूर्व हर साल गंगा में पानी छोड़ा जाता है। गंगा में पानी न होने के कारण बीच में लगीं खाद्य सामग्री, प्रसाद आदि की दुकानें भी हटा ली गईं हैं। पानी आने के कारण अब पीछे हटकर दुकानदारों ने झोपडिय़ा लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed