{"_id":"5b1d590d4f1c1b614d8b5b34","slug":"71528649997-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से ठप रही कासगंज की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से ठप रही कासगंज की विद्युत आपूर्ति
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शनिवार रात आई आंधी और बारिश से आधे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। 33 केवीए विद्युत लाइन में खराबी आ जाने के कारण प्रभु पार्क फीडर बंद रहा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। कई स्थानों पर विद्युत पोल भी टूटे। एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
आंधी के दौरान 33 केवीए की विद्युत लाइन पर कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। जिससे लाइनें उलझ गईं। कई जगह विद्युत पोल भी गिरे। रात्रि के समय विद्युतकर्मी विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग करके फॉल्ट तलाशते रहे, लेकिन फॉल्ट मिलने में दिक्कतें आ रहीं थीं। प्रभुपार्क बिजलीघर लाइन प्रभावित होने कारण ठप रहा।
पूरी रात बिजली नहीं आई। जिससे इस क्षेत्र से जुड़े नदरई गेट, गौशाला,पंखावाला बाग, माधोपुर, नदरईगेट बाजार, खेरिया मोहल्ला, लक्ष्मीगंज गली अमीनुद्दीन सहित दर्जन भर से अधिक बस्तियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन बस्तियों में रात भर बिजली का संकट बना रहा, जिससे लोगों केा काफी दिक्कतें हो गई। सुबह बिजली न होने से लोगों के सामने पेयजल की किल्लत हो गई। हालांकि सुबह तकरीबन नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
आंधी से आम की फसल पर भी आंधी का असर पड़ा। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हरीमोहन ने बताया कि आंधी से 6 पोल टूट कर गिर पड़े, जबकि प्रभु पार्क फीडर की विद्युतलाइन में कमी आ गई। इस कमी को दूर करके बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है