{"_id":"5ada284b4f1c1b3c0a8b5b32","slug":"71524246603-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर एसपी और एएसपी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
कोतवाली के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। गुरुवार को एक कालोनी निवासी महिला ने थाने में नाबालिग आरोपी के विरुद्ध करीब आठ दिन पूर्व आठ वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।
गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उधर एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कालोनी पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़िता के परिजनों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा है।