फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   स्कूटी से 80 हजार नकद, 1.40 लाख का चेक पार

स्कूटी से 80 हजार नकद, 1.40 लाख का चेक पार

Tue, 10 Apr 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी से 80 हजार नकद, 1.40 लाख का चेक पार
money - फोटो : demo pic
मथुरा। कोतवाली रोड के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर मंगलवार को होजरी व्यापारी के कर्मचारी की स्कूटी में रखी 80 हजार की नकदी और एक लाख 40 हजार का चेक गायब हो गया। वह बैंक में कैश जमा करने के लिए गया था। व्यापारी नेताओं ने बैंक उप प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त न होने पर आक्रोश जताया। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सदर बाजार निवासी विष्णु अग्रवाल की आर्य समाज रोड पर गिर्राज होजरी के नाम से दुकान है। इस दुकान पर चौबियापाड़ा के गली गुजराना निवासी रमेश भाटिया कर्मचारी हैं। मंगलवार को होजरी स्वामी ने उन्हें 80 हजार नकद और 1.40 लाख रुपये का चेक एनएफटी कराने को दिया था। कर्मचारी स्कूटी से कोतवाली रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा।
विज्ञापन


यहां स्कूटी खड़ा करने के बाद वह अंदर के बैंक में गया पर वहां कनेक्टिविटी न होने के चलते तत्काल बाहर आ गया। कर्मचारी ने बाहर खड़ी स्कूटी की बास्केट में थैली में बंद नकदी और चेक रख दिए। इसके बाद अपने परिचित से बातों में मशगूल हो गया। इसी बीच किसी ने स्कूटी की बास्केट से थैली पार कर दी। कुछ देर बाद उसकी निगाह गई तो थैली गायब देख होजरी मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी जुटाई तो कुछ भी हासिल नहीं हुआ। व्यापारी नेता सुनील साहनी का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे सही होते तो नोटों से भरी थैली को पार करने वाले को पकड़ा जा सकता था। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। बैंक को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed