{"_id":"5abbd01a4f1c1b602a8b4634","slug":"71522257946-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जिले में एक साल नई मिसाल भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री ने एक करोड़ 74 लाख रुपये लागत की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 51 महिलाओं को आवास की चाबी और उज्जवला योजना के तहत 05 महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन के स्वीकृति पत्र भेंट किए गए।
प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कलक्ट्रेट में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास और अंत्योदय नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के समाज के गरीब, पिछड़े, कमजोर तबके के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया है। दिसंबर 2018 तक प्रदेश सरकार द्वारा 4 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया जाएगा। डीएम अमित किशोर ने कहा कि जिले में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुभाष चन्द्र, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए एसपी सिंह, पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, ईडीएम अविरल तिवारी मौजूद रहे।