फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति क ो मुख्यालय पर लगाई प्रदर्शनी

गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति क ो मुख्यालय पर लगाई प्रदर्शनी

Thu, 08 Mar 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति क ो मुख्यालय पर लगाई  प्रदर्शनी
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति ने प्रदर्शनी लगा व रैली निकाल कर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन


समिति से जुडे़ सदस्यों ने नशा, तंबाकू व सिगरेट-बीडी से होने वाले रोगों को पोस्टर एवं फ्लैक्स के माध्यम से समझाया। समिति की सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचाने वाले लोगों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम का संदेश देने वाले पंपलेट व पर्चे बांटे। महिला सदस्यों ने लोगों क ो नशा जैसी बुराई से मुक्ति पाने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने फीता काट कर किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में नशा कारोबारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने, बीड़ी, तंबाकू व सिगरेट कंपनियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। अश्लीलता परोसने वाले विज्ञापनों एवं प्रकाशन सामग्री पर भी रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की मुख्य प्रबंधक शशि अग्रवाल ने की। जिला समन्वयक विमल यादव, ब्लाक समन्वयक अश्विनी कुमार, सुखवीर सिंह, ललित नारायण, पद्मेश श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित, हरीबाबू, महेंद्री देवी, रामरक्षपाल, ग्याप्रसाद, प्रभादेवी, मुकेश कुमार पाठक, हरीओम शर्मा रग्गी, राठी बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही थी। उस समय जिले में आबकारी की दुकानों का ठेका उठाने का कार्य भी किया जा रहा था। कलक्ट्रेट सभागार के सामने से गुजरते समय रैली में शामिल महिलाओं ने वहां मौजूद शराब कारोबारियों को पंपलेट और पोस्टर प्रदान कर शराब कारोबार क ो बंद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed