{"_id":"5aa17c0f4f1c1ba8758b45c8","slug":"71520532495-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर कोयले से जलती मिलीं भट्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर कोयले से जलती मिलीं भट्ठियां
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। टीटीजेड में प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर में अभियान चलाया गया। मिठाई की दुकानों पर कोयले से भट्ठियां जलती मिलीं, जिन्हें बुझाने के साथ दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
टीटीजेड में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांच उद्योग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीटीजेड में पर्यावरण संरक्षण के लिए मंडलायुक्त के राममोहन राव द्वारा टास्क फोर्स कमेटी गठित की गई। नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक एनएल कुशवाहा ने आसफाबाद, रसूलपुर, नगला भाऊ, रहना रोड पर अभियान चलाया।
कुछ स्थानों पर सड़कों पर कूड़ा जलता मिला, जिसे नगर निगम टीम ने बुझवाया। नगला भाऊ क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर कोयले से भट्ठियां धधकती मिलीं। स्वच्छता निरीक्षक ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोयले से भट्ठियां न जलाएं। कहा नहीं माने तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीटीजेड में पर्यावरण संरक्षण के लिए मंडलायुक्त ने माह में तीन दिन अभियान चलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को अभियान चलाया जाएगा।
गत माह तीन दिन हुई कार्रवाई में एआरटीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जलनिगम सहित कई विभाग के अफसर शामिल हुए थे। इन अफसरों ने प्रदूषण फैलाने वालोें के खिलाफ अभियान चलाया था। गुरुवार को चलाए गए अभियान में नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक के अलावा कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ।