{"_id":"5a9ff1d44f1c1b462c8bbb6a","slug":"71520431572-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में कुंडी पर लटका मिला पुजारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में कुंडी पर लटका मिला पुजारी का शव
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार के यमुना किनारे देव शिव मंदिर ट्रस्ट के पुजारी का शव बुधवार की दोपहर मंदिर परिसर में बने कमरे में पंखे की कुंडी से लटका मिला। मंदिर में आए भक्तों ने पुजारी को लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना सदर बाजार के माली मोहल्ला निवासी बंटी सैनी (36) पुत्र रामबाबू करीब छह साल से यमुना किनारे बने देव शिव मंदिर ट्रस्ट पर पुजारी थे। बुधवार की दोपहर दो बजे भक्त मंदिर पर पहुंचे तो कमरे में पुजारी को फांसी पर लटका देखा तो दंग रह गए। कई भक्तों की चीख निकली तो आसपास के लोग भी मंदिर पर आ गए। पुजारी की मौत की खबर लगते ही परिजन भी मंदिर पर आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी गौरव राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुजारी ने आत्महत्या की, बावजूद पुलिस जांच की बात कर रही है। मृतक के चाचा पप्पू सैनी का कहना है कि उनके भतीजे को षड्यंत्र के तहत मारा गया है। पर चाचा किसने मारा तो नाम लेने से बचते दिखे।