{"_id":"5a9ea05c4f1c1bf17b8bac96","slug":"71520345180-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कासगंज-आगरा पैसेंजर में सैकड़ों यात्री जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। दरअसल रेलवे ने इस पैसेंजर में कोच कम कर दिए हैं जिससे अफरातफरी मच रही है। कुछ लटक कर सफर कर रहे हैं तो तमाम छत पर बैठकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा अछनेरा कासगंज रेल मार्ग पर हर रोज 12 ट्रेन गुजरती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने इन ट्रेनों में दो से तीन बोगी कम कर दी हैं। इससे ट्रेनों में जगह कम हो जाने से यात्री मजबूरन लटक कर और बोगियों की छत पर यात्रा कर रहे हैं। इससे यात्रियों को हर वक्त जान का खतरा बना रहता है।
पूर्वोत्तर रेलवे अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का कहना है कि इस पैसेंजर ट्रेन से हर रोज यात्री अपने घर से आगरा तक का सफर करते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो हर दिन सफर कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पैसेंजर गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन