फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सीबीएसई इंटर अंग्रेजी में 1368 छात्रों ने दी परीक्षा

सीबीएसई इंटर अंग्रेजी में 1368 छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर अंग्रेजी में 1368 छात्रों ने दी  परीक्षा
पेपर देते बच्च्ाे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। सीबीएसई की परीक्षाओं का सोमवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 1368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं हाईस्कूल इनफोरमेशन की परीक्षा में पंजीकृत एक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुआ।
विज्ञापन


5 मार्च 2018 से केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो चुकी हैं। सोमवार को प्रात: 9.30 बजे चारों परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जनपद के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि परीक्षा केंद्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी में इंटर अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 424 परीक्षार्थियों में से 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें जे. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 177 पंजीकृ़त परीक्षार्थियों में से 33, पैराडाइज पब्लिक स्कूल के 38 में से सभी एवं डॉ. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी, मैनपुरी के 87 में से तीन एवं 43 प्राइवेट परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के पंजीकृत सभी 79 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक डा. कुसुम मोहन के नेतृत्व में परीक्षा 16 कक्षों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 227 परीक्षार्थियों में से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें एसबीआरएल एकेडमी के 146 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से पांच परीक्षार्थी एवं के. पी. चिल्ड्रन्स एकेडमी बेवर के 81 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


एसबीआरएल एकेडमी में कुल पंजीकृत 439 परीक्षार्थियों में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिनमें सीआरबी पब्लिक स्कूल के 159 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से एक तथा 75 प्राइवेट विद्यार्थियों में से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के पंजीकृत सभी 205 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। डा. किरन सौजिया सीनियर सैकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में कुल 352 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के 156 में से 11 एवं आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के 63 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि सेंट मैरी स्कूल मैनपुरी के पंजीकृत सभी 133 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed