{"_id":"5a96cdd84f1c1bb2208bbce0","slug":"71519832536-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित 20-24-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित 20-24-28
Updated Wed, 28 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो पी-13
कैप्शन- सेमीनार में मंचासीन आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी एवं अन्य पदाधिकारी।
लवजेहाद बढ़ा तो होगी विस्फोटक स्थिति: इंद्रेश
सेमीनार में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बोले
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)।
वात्सल्य ग्राम में नेपाली संस्कृति परिषद अंतर्राष्ट्रीय के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के तीन राज्यों और भारत के 12 राज्यों के सनातन धर्म, बौद्ध, जनजाति प्रकृति उपासक धर्म के लोगों ने धर्मांतरण छूआछूत और लव जेहाद के विषय पर चर्चा की।
सेमीनार में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी ने कहा कि यदि विश्व में छूआछूत, धर्मांतरण और लवजेहाद बढ़ेगा तो विस्फोटक स्थिति पैदा होगी। आज विश्व में बढ़ रही हिंसा का सबसे बड़ा कारण छूआछूत, धर्मांतरण और लवजेहाद ही है।
परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, आरएसएस के अखिल भारतीय धर्म जागरण प्रमुख राम प्रसाद, शैलेंद्र श्रेष्ठ, राजेंद्र, स्वामी आनंद ब्रह्मचारी, मुकेश गोस्वामी, राजकमल ओझा, पुष्पराज शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
इससे पहले आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आने वाला कल देश की भौगोलिक स्थिति बदलने वाला होगा। कहा कि विश्व में भारत की कूटनैतिक राजनीति का स्तर बढ़ा है। हम कूटनीति के स्तर पर विश्व में ताकतवर बनकर उभरे हैं। आज हमने पाक और चीन को कूटनैतिक स्तर पर पराजित किया है।
राममंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सिया, सुन्नी, देवबंदी और दरगाई मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस मुद्दे पर बात की है। सबने माना है कि राम और खुदा एक है और बाबर विदेशी आक्रांता था। इसलिए बाबरी मस्जिद को वह भी विश्वसनीय नहीं मानते लेकिन ओवैैसी, आजम खां और मुस्लिम लॉ पर्सनल बोर्ड जैसे लोग इस मुद्दे पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं।