{"_id":"5a941af04f1c1bbb218b526a","slug":"71519655664-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल का विरोध शुरू
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक बार फिर निजी चिकित्सक सरकार के राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल की खिलाफत में आ गए हैं। डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनरतले आंदोलन शुरू कर दिया है। बिल से आम लोगों को होने वाली परेशानियों को भी उनके साथ साझा करने की रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संदर्भ में आयोजित बैठक में आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डा. सुधीर धाकड़े और संयुक्त सचिव डा. भदौरिया ने स्थानीय चिकित्सकों के साथ चर्चा की। कहा कि यह बिल गरीब विरोधी, गैर लोकतांत्रिक और चिकित्सकीय पेशे की स्वायत्तता को खत्म करने वाला है। यह मेडिकल शिक्षा को महंगा कर देगा और मेडिकल शिक्षा का स्तर गिरा देगा।
इसके विरोध स्वरूप मथुरा में 11 मार्च को साइकिल रैली निकाली जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत आईएमए सचिव डा. आशीष गोपाल ने और संचालन अध्यक्ष डा. मुकेश जैन ने किया। डा. एसके वर्मन, डा. डीपी गोयल, डा. आरके चतुर्वेदी, डा. बीके अग्रवाल, डा. मधु अग्रवाल, डा. बीबी गर्ग, डा. पीआर गुप्ता, डा. शशांक माहेश्वरी, डा. विक्रांत, डा. मोहित गुप्ता, डा. आरके गुप्ता, डा. हार्दिक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन