{"_id":"5a7dd09d4f1c1bca798b8a27","slug":"71518194845-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इनवेस्टर समिट को टॉप इनवेस्टर की सूची तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इनवेस्टर समिट को टॉप इनवेस्टर की सूची तलब
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
योगी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। योगी सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में यूपी इनवेस्टर समिट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए औद्योगिक विकास आयुक्त द्वारा इनवेस्टर समिट में भाग लेने वाले टाप पांच इनवेस्टर की उद्योग विभाग से सूची तलब की गई है।
लखनऊ के इंदिरा गांधी संस्थान में यूपी इनवेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के बड़े इनवेस्टर को आमंत्रित किया है। शासन द्वारा जनपद फिरोजाबाद को 150 करोड़ के एमओयू (सहमति पत्र) साइन कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष जिला उद्योग विभाग लक्ष्य से तीन गुना अधिक इनवेस्टर केे सहमति पत्र साइन करा चुका है।
इसमें ओरियंटल ग्लास वर्क्स, लक्ष्मी ग्लास वर्क्स, दुर्गा लक्ष्मी आयरन फाउंड्री, अतुल इंडस्ट्रीज, शीला पोटरीज, बालकिशन ग्लास वर्क्स प्रा.लि., हिंद ग्लास इंडस्ट्रीज, ट्रांसपेरेंट वेयर हाउसिंग सर्विसेज प्रा.लि., आईबी ग्लास इंडस्ट्रीज, शांतिलाल ग्लास इंडस्ट्रीज प्रा.लि. सहित कुल 438 करोड़ के सहमति साइन किए जा चुके हैं। सहमति पत्र में इनवेस्टर से यह भी पूछा जा रहा है कि वह कितने करोड़ का निवेश करेंगे।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद्र पांडेय द्वारा जनपद वाइज यूपी इनवेस्टर समिट के संबंध में कितने करोड़ के सहमति पत्र साइन कराए गए हैं इसकी समीक्षा की जा रही है। औद्योगिक विकास आयुक्त ने यूपी इनवेस्टर समिट के लिए प्रत्येक जनपद से टॉप पांच इनवेस्टर की सूची तलब की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे टॉप पांच इनवेस्टर की सूची उपलब्ध कराएं, जो इनवेस्टर समिट में प्रतिभाग करने के इच्छुक हों। उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए।