फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एलइडी से नहीं दूर हो रहा अंधेरा

एलइडी से नहीं दूर हो रहा अंधेरा

Thu, 08 Feb 2018 07:59 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
एलइडी से नहीं दूर हो रहा अंधेरा
एलइडी लाइट - फोटो : डेमो
मथुरा। नगर निगम बनने के बाद शहर को प्रदेश सरकार की एलइडी के माध्यम से जगमगाने की योजना धड़ाम हो गई है। एलइडी के बंद होने की शिकायतों से पल्ला झाड़ते हुए निगम ने कंपनी का टोल नंबर जारी कर दिया है। उधर, शहर में कई स्थानों पर पोल न होने से एलइडी नहीं लग सकी हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा सोडियम लाइट के स्थान पर एलइडी लगाने का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी द्वारा नगर में लगी सोडियम लाइटें हटाकर एलइडी लगाईं जा रही हैं लेकिन अधिकांश एलइडी लगते ही खराब हो रही। इन एलइडी की जब शिकायतें आने लगीं तो नगर निगम ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी कर दिया, वहीं, लोगों की शिकायतें है कि टोल फ्री नंबर मिल भी नहीं पाता है।
विज्ञापन
उधर, शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर अंडर ग्राउंड केबिल हो गया है। सभासद रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पोल ही नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने अपने वार्ड की एलइडी वापस कर दीं हैं। नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र में दीवार पर एलइडी लगवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed