{"_id":"5a6234bb4f1c1b80268b5601","slug":"71516385467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने और काबू पाने का हुआ मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने और काबू पाने का हुआ मॉक ड्रिल
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
mock drill
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। सिरसागंज रोड पर शुक्रवार को मनोना के पास अचानक लगी आग और उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की सक्रियता से ग्रामीण भौचक्के रह गए। बाद में पता चला कि आग लगी नहीं थी बल्कि मॉकड्रिल था।
शुक्रवार की सुबह मनोना के पास एक जगह आग लग गई उस आग का धुआं देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में दौड़ पड़े। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की फायर फाइटिंग दल की टीम की दमकल व एक्वाफॉममिक्स लेकर वहां पहुंच गई। पाइपलाइन लीक होने से पेट्रोलियम पदार्थ निकल रहा था।
पाइपलाइन की मरम्मत कर उसको जोड़ दिया गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया रेवाड़ी कानपुर पाइपलाइन और उसमें उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देने, देश में पाइप लाइन से तेल चोरी की घटनाएं बढ़ने, दुष्परिणाम की जानकारी देने, पाइपलाइन लीक होने के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
जिला अधिकारी प्रदीप कुमार ने मॉक ड्रिल को पूरी तरह से परिपूर्ण बताकर ग्रामीणों से कहा अगर कभी ऐसी घटना हो तो सभी लोगों को सचेत रहकर काम करना चाहिए। एएसपी ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम महेश प्रकाश, अग्नि शमन अधिकारी मनु शर्मा, सीओ करहल ग्रीश कुमार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जीएम मनोज कुमार शर्मा, डीजीएम लक्ष्मीकांत, वीके गोयल, एसके शर्मा, मृणाल कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।