{"_id":"5a3bba834f1c1b1f168b48ab","slug":"71513863811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी विवि के कुलपति से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी विवि के कुलपति से जवाब-तलब
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी यूनिवर्सिटी) के कुलपति से कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस (वेटरनेरी कालेज) के डीन की तैनाती के संबंध में जवाब तलब किया है। कालेज के ही प्रोफेसर की याचिका पर कोर्ट ने 10 साल से एक ही तैनाती पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है।
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस एंड एनिमल हसवेंड्री में डीन के पद पर तीन वर्ष के लिए तैनाती का प्रावधान है। लेकिन, यहां पिछले 10 साल से इस पद पर डा. एसके गर्ग कार्यरत रहे। इसे कालेज के ही डा. शरद यादव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी।
इस पर कोर्ट ने कुलपति से जवाब तलब किया है। एक सप्ताह में विश्वविद्यालय को इसका जवाब दाखिल करना होगा। गौरतलब रहे कि इस आशय की शिकायत पूर्व में राज्यपाल से भी की गई थी। इस पर राजभवन ने रोस्टर के अनुसार इस पद पर तैनाती के आदेश दिए थे, लेकिन वेटरनेरी विवि में इस पर गौर नहीं किया।