फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एटा में लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

एटा में लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Tue, 19 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एटा में लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
demo pic - फोटो : Demo Pic
एटा (अलीगंज)। मौसी के साथ ननिहाल जा रहे युवक को लूट के विरोध पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बदमाश दो महिलाओं से जेवरात लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला मुरली निवासी पवन उर्फ आशू पुत्र रवेन्द्र अपनी मौसी सुमनलता के साथ एक बाइक पर और दूसरी बाइक पर वीकेश के साथ उसकी दूसरी मौसी हेमलता सवार होकर ननिहाल देवतरा अलीगंज जा रहे थे। थाना अलीगंज क्षेत्र के झकरई के समीप पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश सुमनलता और हेमलता से जेवरात लूटने लगे। जिसका पवन ने विरोध किया। इससे बौखलाए बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश दोनों महिलाआें से लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अलीगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने युवक को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना के बाद बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed