{"_id":"5a3680bc4f1c1b96368b50e2","slug":"71513521340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज संस्कृति को मिलेगी राष्ट्र में पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज संस्कृति को मिलेगी राष्ट्र में पहचान
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। केंद्र के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबूलाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय ब्रज लोक नृत्य एवं रासलीला महोत्सव का आयोजन किया। सामाजिक सद्भाव एवं एकता के लिए आयोजित इस सेमिनार में दूर-दूर के लोग पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर ब्रज के कलाकारों के साथ विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ महंत रामदास एवं महाविद्यालय के निदेशक नंदकिशोर शर्मा ने दीप जलाकर किया। सत्यसांई शिक्षा एवं ग्राम्य विकास संस्थान के सचिव जगदीश प्रसाद गौतम के निर्देशन में ब्रज के कलाकारों ने पारंपरिक महारास लीला, मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी।
जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक के प्राचार्य विकास शर्मा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए यथा संभव प्रयास करना चाहिए। नगर पंचायत चेयरमैन खेमचंद शर्मा, भगवान सिंह सैनी, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, डीओ जीआर शर्मा, छैलबिहारी तिवारी, सत्यवती गौतम, प्राचार्य अशोक शर्मा ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भारत उपाध्याय व दिलीप यादव ने किया।