फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परीक्षा केंद्रों की संशोधन लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड

परीक्षा केंद्रों की संशोधन लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड

Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की संशोधन लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड
फिरोजाबाद। परीक्षा केंद्र दूर बन जाने के कारण तनाव में आए छात्र-छात्राओं को बोर्ड ने राहत प्रदान की है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए मानक से ज्यादा दूरी तय नहीं करनी होगी। आपत्तियों पर विचार करते हुए इसमें संसोधन किया गया है। जिले के करीब 20 कालेजों के छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन


आनलाइन बनाए गए परीक्षा केंद्रों में करीब दो दर्जन विद्यालयों में गड़बड़ी मिली थी। परीक्षा केंद्र काफी दूर बन गए थे। आपत्तियां आना शुरू हुई। इसमें विभाग के संज्ञान में आया कि 22 किलोमीटर दूरी पर परीक्षा केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन


मगर अब छात्राओं के कालेज पांच किलोमीटर एवं छात्रों के परीक्षा सेंटर 10 किलोमीटर के अंदर ही तय कर दिए हैं। सोमवार को संसोधन कर मंगलवार को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि जो परीक्षा केंद्रों की आपत्तियां थीं उसमें छात्र-छात्राओं के केंद्र में बदलाव कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र कम बने हैं तो कई सालों से चला आ रहा नकल माफियाओं का गणित इस बार काम नहीं आ रहा है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी से बेचैनी बढ़ गई है। नकल के भरोसे पास होने की उम्मीद लगाए परीक्षार्थियों के होश उडे़ हुए हैं। हालांकि परीक्षा होने में काफी समय है। नकल के ठेकेदार उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद कोई रास्ता निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed