फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कड़ी सुरक्षा में रखी मतपेटिकाएं

कड़ी सुरक्षा में रखी मतपेटिकाएं

Thu, 23 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में रखी मतपेटिकाएं
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी हुई मतपेटिकाएं
कासगंज। निकाय चुनाव की मतगणना आठ दिन बाद होनी है। ऐसे में मतपेटिकाओं की सुरक्षा भी प्रशासन के लिए चुनौती है। प्रशासन ने मतपेटिकाओं की सुरक्षा को कड़ेे सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सशस्त्र पुलिस के जवानों को मतपेटिकाओं की सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन


तहसील के आधार पर मतपेटिकाओं को रखने की व्यवस्था की गई है। कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में नगर पालिका कासगंज, नगर पालिका सोरों, नगर पंचायत बिलराम की मतपेटिकाएं रखी गई हैं। सहावर के मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में नगर पंचायत सहावर एवं नगर पंचायत अमापुर की मतपेटिकाओं को रखा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से पटियाली के श्रीभागीरथ राष्ट्रीय इंटर कॉॅलेज में नगर पालिका गंजडुडवार, नगर पंचायत पटियाली, नगर पंचायत सिढ़पुरा, नगर पंचायत भरगैन, नगर पंचायत मोहनपुर की मतपेटिकाओं को रखा गया। मतपेटिकाओं के लिए निकायवार अलग अलग कमरे निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन मतपेटिकाओं की सुरक्षा में कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। इसलिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में पुलिस का एक उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबिल तैनात किए गए है। जिनकी ड्यूटी एक निर्धारित समय के बाद बदली जा रही हैै। अधिकारी मतपेेटिका स्थल पर पहुुंच कर निरीक्षण भी कर रहे हैं। एसपी सुनील कुमार ने बताया कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतपेटिका स्थल की ओर जाने की इजाजत नहीं हैं।


पटियाली। तहसील क्षेत्र में नगर निकाय के चुनाव संपन्न होने के बाद नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज में मतपेटिकाओं स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां नगर पालिका गंजडुण्डवारा, नगर पंचायत पटियाली, भरगैन, सिढपुरा, मोहनपुर सहित पांच निकायों की मतपेटिकायें रखी गईं। आगामी 01 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed