{"_id":"5a0c82b34f1c1bc1678bbc1e","slug":"71510769331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 ग्राम पंचायत अधिकारियों पपर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 ग्राम पंचायत अधिकारियों पपर दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गत वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम विकास के लिए जारी करोड़ों रुपये की धनराशि का हिसाब-किताब नहीं देने और कार्यों की प्रिया साफ्ट फीडिंग नहीं कराने वाले 47 ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा एफआईआर की तैयारी की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि दी गई। इनमें से 47 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिन्होंने विकास कार्यों के लिए आई धनराशि तो खातों से निकाल ली लेकिन हिसाब-किताब नहीं दिया। यही नहीं निकाली गई धनराशि से कौन-कौन से विकास कार्य कराये गये इसकी फीडिंग भी शासन की वेबसाइट प्रिया साफ्ट में नहीं कराई।
बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर विजय किरन आनंद विभागीय अफसरों की जमकर क्लास ली। मिशन डायरेक्टर ने जिले के विभिन्न ब्लाकों में तैनात 23 ग्राम पंचायत सचिवों और एडीओ पंचायत को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए तत्काल प्रिया साफ्ट में फीडिंग कराने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।