फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूली बच्चों के लिए आने वाले फलों में हो रहा गोलमाल

स्कूली बच्चों के लिए आने वाले फलों में हो रहा गोलमाल

Mon, 13 Nov 2017 07:52 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के लिए आने वाले फलों में हो रहा  गोलमाल
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। सरकारी स्कूलाें में फल वितरण करने वाली संस्था के कर्मचारी इसका गोलमाल कर रहे हैं। सोमवार को डायट प्राचार्य ने गांव अड़ूकी में एक कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया जो फलों को एक घर में दे रहा था। अन्य स्कूलों से भी बच्चों की संख्या के लिहाज से कम फल आने की शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को प्राइमरी के 173 स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे चल रहा था। इसी सर्वे के निरीक्षण के लिए डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल अड़ूकी के द्वितीय प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। यहां स्कूलों में फल वितरित करने वाली संस्था का कर्मचारी रवि दीक्षित फल स्कूल में देने के बजाय एक घर में दे रहा था। इधर स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों की संख्या के हिसाब से कम फल आने की बात कही। इसी के साथ प्राइमरी स्कूल डायट से भी कम फल आने की शिकायत मिली। इस पर प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने उक्त कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सर्वे में शामिल हुए तीन हजार छात्र-छात्राएं
भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में मथुरा के 173 स्कूलों के कक्षा तीन से आठ तक के तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें शैक्षिक वातावरण, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की स्किल के बारे में पता किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed