{"_id":"5a006bec4f1c1b60678b975d","slug":"71509977068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर सांड़ घुसा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर सांड़ घुसा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सांड़ को रोकने के लिए प्लानिंग की जा रही है। सोमवार को स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप के लोगों ने जंक्शन के सभी रास्तों को देखकर कुछ जगह दीवार बनाने तो कहीं रैलिंग लगाने का काम शुरू कराया।
एक नवंबर को अफसरों के साथ जंक्शन पर पहुंचीं सांसद हेमामालिनी के सामने सांड़ आ गया था। सांड़ के हमले से वह किसी तरह से बची थीं। इस मामले को लेकर स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद भी आवारा पशुओं को जंक्शन से दूर रखने के लिए कोई प्लानिंग नहीं हो रही है। स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप के प्रमुख स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने इसकी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग शाखा को दी है।
सोमवार को स्टेशन डायरेक्टर ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयपाल मीणा, सफाई नायक रामहरी परिहार, स्टेशन प्रबंधक पीएल मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन जेवीएस यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर बीएस गौड़ को जिम्मेदारी देते हुए पूरे स्टेशन परिसर में सांड़ के प्रवेश करने के रास्ते बंद करने को निरीक्षण किया। डायरेक्टर ने बताया कि 12 जगहों पर तार फेसिंग, दीवार व रैलिंग लगाने का काम शुरू कराया जा रहा है।