{"_id":"59d270124f1c1bca538b554d","slug":"71506963474-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की अलख जगाने के लिए दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की अलख जगाने के लिए दौड़ा शहर
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मेराथन में भाग लेते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अवागढ़।
मन में ओज, चेहरे पर जोश और लबों पर स्वच्छता का संकल्प। कुछ इसी संकल्प को लेकर सोमवार को शहरवासी दौड़ लगाते नजर आए। स्वच्छता मैराथन में जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान लोगों ने सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
मैराथन का शुभारंभ दीनदयाल चौक से डीएम अमित किशोर ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दीनदयाल चौराहे से शुरू होकर जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क, शांति नगर होकर शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुई। लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। मैराथन में रतनपुर माफी के रामकेश प्रथम, डांडा सकीट के संदीप द्वितीय और डांडा के विवेक कुमार ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन सतीश पाल, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ यूसी मिश्रा, ईओ लोकेंद्र सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, संदीप जैन मौजूद रहे। मैराथन के दौरान असीसी कान्वेंट स्कूल के कक्षा सात के छात्र शिवांक प्रताप सिंह ट्रैक्टर के नीचे पैर आ गया। जिससे छात्र घायल हो गया।
अवागढ़ में रोडवेज तिराहा से सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने दौड़ लगाई। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह, सुधीर वंशी वाले, अतुल वार्ष्णेय, दीपक गुप्ता, बीपी लाखा, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत कार्यालय में निवृतमान चेयरमैन महेश पाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक वीरेन्द्र सिंह ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन
स्वच्छ गौरव ग्राम सम्मेलन में सम्मानित हुए प्रधान
स्वच्छ ग्राम गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर और मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्र म प्रस्तुत किए। सम्मेलन को मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, बीएसए एसके तिवारी, एसएसपी एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एसडीएम संजीव कुमार, युनाईटेड नेशन्स के विजय वर्मा मौजूद रहे। जिले के 150 ग्राम प्रधानों ने ओडीएफ के लिए प्रस्ताव सौंपे। गांवों की महिला प्रधानों ने कलश यात्रा निकाली।
वहीं डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। खेल विभाग ने स्टेडियम में दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिलीप प्रथम, पवन द्वितीय और अश्वनी तृतीय रहे। सभी को क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, पूर्व खिलाड़ी सूबेदार धीरेंद्र यादव, सतीश चंद्र, शिवाकांत ने सम्मानित किया।
भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
कासगंज/ राजा का रामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गली जाटवान में सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, शांतनु चौधरी, सुरेश माहेश्वरी, अनिल पुंडीर, गौरी शंकर शर्मा, आकाशदीप रान मौजूद रहे। भरगैन में भाजपा नेता चमन सेठ के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महेश सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। राजा का रामपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कस्बे के लोगों से साफ सफाई का संकल्प दिलाया।
स्वच्छ भारत के सपने को करें साकार: सुरेश पासी
गांधी जयंती पर स्वच्छता मैराथन निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
प्रभु पार्क से दौड़ हुई जो नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट होती हुई दौड़ नगरपालिका परिसर पर संपन्न हुई। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत, सीओ शैलेंद्र लाल, तहसीलदार एनराम आदि मौजूद रहे।
सहावर में आरएसएस ने मैराथन निकाली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विद्याराम पांडे ने मैराथन को रवाना किया। मैराथन स्टेशन रोड, गंजडुंडवारा रोड, बोदर रोड, होकर नीली कोठी पर समाप्त हुई। इस दौरान समाजसेवी संजीव गुप्ता, ठाकुर अभिषेक तोमर, अजीत चौहान, परशूराम पचौरी मौजूद रहे। सिढ़पुरा में पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से दौड़ हुई जो अमांपुर रोड होती हई एटा रोड, गंजडुंडवारा रोड, ताजपुर रोड, मोहनपुर रोड, पटियाली रोड, धुमरी रोड, करतला रोड रजमऊ गांव पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, कैप्टन जयप्रकाश, अजय गुप्ता, पवन गुप्ता, भोले गुप्ता, सजल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। गंजडुंडवारा में दौड़ का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने किया। जिला संघ चालक शंभूदयाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज से शुरू होकर गांधी पार्क तक हुई। इस दौरान जिला महामंत्री संजीव चौहान, प्रदीप राजपूत, सुभाष चन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। सोरों के कछला गेट स्थित पंडित दीनदयाल पार्क से स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान संजय दुबे नगर अध्यक्ष, रामेश्वरदयाल महेरे, संपूर्णानंद भारद्वाज, आदित्य दुबे,योगेश चौधरी, लालाराम शर्मा मौजूद रहे।
विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत
पटियाली। जिला महामंत्री संजीव चौहान ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रवाना की। दो किलोमीटर की दौड़ में 12 बच्चे शामिल हुए। प्रथम स्थान पर मेघसिंह, अभिषेक सिंह, मयंक सिंह, रामू श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर रवी कुमार, गुडडू कुमार, नितिन चौहान व भूपेंद्र सिंह , तृतीय स्थशान पर इन्द्रेश कुमार द्विवेदी, गीतेश कुमार, आकाश दीक्षित, अंबुज सिंह रहे। इस मौके पर गौरव गुप्ता, राजमोहन गुप्ता, योगेश कुमार मौजूद रहे।