फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आसमान से हुई राहत की बरसात

आसमान से हुई राहत की बरसात

Fri, 22 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
आसमान से हुई राहत की बरसात
बरसात - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। गुरुवार दोपहर हुई तेज बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलें गिर गई हैं। साथ ही जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से आम लोग काफी परेशान थे। रात के समय में भी गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा था। इधर, गुरुवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। आसमान में बदली छाने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रहा था। वहीं अपराह्न करीब दो बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक झमाझम पानी बरसा। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह से रुक गया। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से लोगों से राहत की सांस ली। हालांकि झमाझम बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा। जबकि बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं के कारण फसलें गिर गईं। इससे जहां किसानों को कुछ नुकसान हुआ है। साथ ही बारिश के कारण लोग रबी की अगेती फसलों की बुआई के लिए खेतों की तैयारी भी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण जहां एक तरफ लोगों ने राहत सांस ली। वहीं दूसरी ओर बिजली की तेज गड़गड़ाहट ने लोगों को सहमा दिया। बिजली की गड़गड़ाहट इतनी तेज थी। घरों में बैठे लोग भी आवाज सुनकर कांप गए।


बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। तेज बारिश की वजह से खेतों में धान की फसलें गिर गई। इससे पैदावार कम होने खतरा बढ़ गया है। वहीं तेज हवा के कारण बाजरे की फसल भी खेतों में गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed