{"_id":"59c3ef7e4f1c1b1f688b5bfc","slug":"71506013054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। ग्राम किरामई में जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। पथराव में पांच लोग घायल हो गए। वहीं दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
गांव किरामई निवासी कालीचरन उर्फ कलुआ एवं यशवीर के बीच जमीन का विवाद है। बुधवार शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया लेकिन गुरुवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों और से पथराव और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से कालीचरन का भाई ख्यालीराम (32) को लगी और दूसरी ओर से प्रदीप (26) पुत्र रामविलास घायल हो गए। वहीं पथराव में ख्याली, शिव सिंह, कृपाल, यशवीर, सेवेंदर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पथराव और फायरिंग करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली से घायल घायल ख्यालीराम एवं प्रदीप को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को तैनात किया गया हैं।