{"_id":"599881ed4f1c1bfe028b473d","slug":"71503166957-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पानी के लिए किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पानी के लिए किया धरना-प्रदर्शन
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। ग्राम पंचायत सौख देहात के नगला आशा में पेयजल का भीषण संकट व्याप्त है। पशुओं के पीने के लिए भी पानी के टोटे हो गए हैं। गांव के लोग ट्रैक्टर- टैंकर वालों से पानी खरीदने पर मजबूर हैं। पानी की समस्या को लेकर जलनिगम की टंकी के प्रांगण में ग्रामीणों ने धरना दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांव की महिलाओं को पानी एकत्रित करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव से बाहर लगे दो हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। टीडीएस योजना के तहत बनी दो पानी की टंकी पिछले कई वर्ष से शोपीस बनी हुई हैं। इस समस्या को लेकर पिछले वर्ष गांव के दो युवकों पानी की टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। शनिवार को टंकी की सप्लाई को लेकर ग्रामीणों ने टंकी प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे गोवर्धन नायब तहसीलदार अजय कुमार ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी लोगों को समझाया।
इसमें जल निगम के जेई भूपेंद्र सिंह, एसओ मगोर्रा अमित कुमार, चौकी प्रभारी राकेश कुमार, लेखपाल गौरी शंकर शर्मा, एदल सिंह, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, हरी सिंह, पूरन सिंह, चरन लाल, नन्नू हवलदार, राधेश्याम, सहदेव सिंह, भगवान सिंह, ओमी, किशन सिंह, वीरी सिंह, लीलाराम आदि रहे।