{"_id":"5974e6484f1c1b30598b4620","slug":"71500833352-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की मौत पर भड़के लोग, तीन घंटे रखा हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की मौत पर भड़के लोग, तीन घंटे रखा हाईवे जाम
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हरियाली अमावस्या पर वृंदावन की परिक्रमा देने जा रहे ग्रामीण को बलदेव के गांव गड़सौली में एक्सप्रेसवे पर कार ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चू सिंह हरियाली अमावस्या पर वृंदावन की परिक्रमा करने के लिए घर से निकला था। गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। तीन घंटे तक ठप रहा एक्सप्रेसवे। मौके पर पहुंचे अफसरों ने मुआवजे का आश्वासन दिया तब जाम खुला। इस दौरान हजारों वाहन फंसे रहे।
बलदेव थाना क्षेत्र के गांव गड़सौली निवासी बच्चू सिंह (52) पुत्र रामजीलाल जाटव मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह को वह वृंदावन में परिक्रमा देने जाने को कहकर घर से निकला।
वृंदावन जाने के लिए गांव के पास ही यमुना एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हो गया। इसी दौरान आगरा की तरफ से नोएडा को जा रही कार ने बच्चू सिंह को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि गांव पास में ही था लिहाजा कुछ ही देर में ग्रामीण इकट्ठा होकर पहुंच गए और यमुना एक्सप्रेस पर बल्लियां डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि बच्चू सिंह के छह बेटियां उनका पालन कौन करेगा लिहाजा प्रशासन परिजनों की आर्थिक मदद करे। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने से पहले जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया।
बाद में एसडीएम महावन गरिमा सिंह और सीओ महावन मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। सुबह को सात बजे लगा जाम पौने दस बजे खुला। तीन घंटे जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए थे। दूर दूर तक वाहनों की कतार लग गई थी।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड को जाम कर दिया।जाम के दौरान दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने को जा रहे विदेशी पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। वही इसके अलावा एक्सप्रेस पर जाम होने पर मांट टोल प्लाजा पर वाहनों को रोक दिया गया है।