फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जानलेवा हमले में तीन भाईयों को पांच-पांच वर्ष की कैद

जानलेवा हमले में तीन भाईयों को पांच-पांच वर्ष की कैद

Thu, 13 Jul 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में तीन भाईयों को पांच-पांच वर्ष की कैद
Demo Pic - फोटो : google
फिरोजाबाद। जानलेवा हमले में दोषी पाए गए तीन भाईयों को अपर जिला जज संजीव कुमार सिंह ने दोषी पाते हुए पांच पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाते हुए एवं दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपियों को छह छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव कुंजपुर निवासी अजब सिंह द्वारा एका थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया था कि दस मार्च 2009 को रात करीब दस बजे गांव के ही छोटेलाल, नेकराम और रामस्वरुप उसको व उसके पुत्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग कर दी थी। इस दौरान वीरपाल गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने छोटेलाल, नेकराम और रामस्वरुप के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही न्यायालय में चार्टशीट दाखिल कर दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार चंचल ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य और गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अपर जिला जज संजीव कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों को वीरपाल को गोली मारे जाने के आरोप में दोषी पाते हुए पांच पांच वर्ष की सजा सुनाते हुए दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपियों को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed