{"_id":"59592d774f1c1b7e678b4759","slug":"71499016567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पेट्रोल का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पेट्रोल का संकट गहराया
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जीएसटी लागू होने के बाद शहर में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की समस्या खड़ी हो गई है। जैन मंदिर स्थित पंप पर दो दिन से पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया है। ऐसे में वाहन चालकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
पूरे देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू हो चुका है। अब इसका असर सामने आने लगा है। शनिवार से पंप पर डीजल और पेट्रोल का संकट शुरू हो गया है। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित पंप पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत हुई। इसके बाद जैन मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया।
पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने के कारण वहां नोटिस लगा दिया है। मथुरा डिपो से पेट्रोल न मिलने के पीछे पंप स्वामी का कहना है कि अब तक मथुरा से जो माल आता है, उसकी बिलिंग टिन नंबर से होती थी। जीएसटी लागू होने के बाद पैन नंबर से बिलिंग शुरू हो गई है। जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के समय पैन नंबर गलत होने के कारण बिलिंग नहीं हो पा रही है। इसी कारण दो दिन से मथुरा डिपो से माल नहीं आया है। पेन नंबर सही कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।