फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घटतौली करने पर चार पेट्रोल पंपों पर होगी एफआईआर

घटतौली करने पर चार पेट्रोल पंपों पर होगी एफआईआर

Tue, 27 Jun 2017 10:57 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
घटतौली करने पर चार पेट्रोल पंपों पर होगी एफआईआर
petrol pump
एटा। पिछले महीने जिले की पेट्रोल पंपों पर जांच के दौरान घटतौली पकड़े जाने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज होगी। अभियान में जिले के चार पेट्रोल पंप पर घटतौली जांच टीम ने पकड़ी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी को पंप संचालकोें के खिलाफ एफआईआर के शासन ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



डीएसओ उमेश मिश्रा ने बताया कि चार मई को चार पेट्रोल पंपों पर घटतौली पकड़ी थी। डीएसओ के मुताबिक जिन पेट्रोल पंपों पर घटतौली पकड़ी गई उनमे आगरा रोड स्थित इंडियन ऑयल के जगजीत ऑटो व्हील पेट्रोल पंप पर 20 से 30 एमएल घटतौली, पांच मई को कासगंज रोड पर ईएसआर पेट्रोल पंप की दो मशीनों पर घटतौली, अग्रवाल पंप और छह मई को निधौली रोड स्थित जैन ट्रांसपोर्ट पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ी गई थी।
विज्ञापन



महीने भर चले चेकिंग अभियान के बाद डीएम अमित किशोर ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। डीएसओ ने बताया कि शासन ने तीस जून तक घटतौली करते पकड़े गए पेट्रोल पंपों रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश आते ही पेट्रोल पंप संचालकों मे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed