{"_id":"594e9fbe4f1c1b7e3d8b45c5","slug":"71498324926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर दिलों में मिठास घालेंगी लखनऊ-बनारस की सिवइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर दिलों में मिठास घालेंगी लखनऊ-बनारस की सिवइयां
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ईद-उल-फितर के त्योहार पर लखनऊ और बनारस की सिंवईयां दिलों में मिठास घोलने को तैयार हैं। बाजारों में सिंवइयों से लेकर कपड़ों तक की जमकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं लखनऊ की महीन सेंवई ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हर कोई ईद पर लखनवी सिवइयां परोसकर रिश्तों को मजबूत बनाने की तैयारी में है।
ईद-उल-फितर पर अगर सिंवइयों की बात न हो तो त्योहार अधूरा सा लगता है। ईद के त्योहार का रंग फीका न हो इसके लिए लोग बड़ी संख्या मेें सेंवई खरीदने पहुंच रहे हैं। घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में यूं तो बनारस और लखनऊ की सिवइयां बिक रहीं हैं, लेकिन लखनऊ की सिंवइयो की मांग सबसे अधिक है।
शहर में करीब 70 से 80 दुकानों पर सेंवई बिक रही है। घंटाघर के सामने सेवई बेचने वाले दुकानदार नदीम कहते हैं बाजार में 200 से लेकर 300 रुपये किग्रा तक सेवइयां बिक रहीं हैं। लेकिन बेहतर क्वालिटी और महीन होने से लखनऊ सेवइयां की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
बाजाराें में लौट आई रौनक
अगर चांद दिखा तो ईद की नमाज सोमवार को अदा की जाएगी। ईद की तैयारियां करने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में पहुंचने लगी है। हालांकि सुबह तेज धूप के कारण लोग कम ही खरीदारी को जा रहे हैं लेकिन रोजा इफ्तार करने के बाद तो बाजार गुलजार होने लगे हैं। शनिवार को बाबूगंज, गांधी मार्केट और घंटाघर में शॉपिंग के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे। आलम यह हुआ कि बाजाराें के अलावा हाईवे-91 पर दिन भर जाम के हालत बने रहे।
रोजेदारों के लिए नॉन- एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो
अगर आप इत्र लगाने से परहेज करते हैं और ईद-अल-फितर की नमाज में खुशबू लगाकर जाना चाहते हैं तो बाजार में नान-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो उपब्ध हैं। इत्र बनाने वाली ब्रांडेड कंपनियाें ने नमाजियों और रोजदारों के लिए बाजार में ऐसे डियो और नान-एल्कोहलिक उत्पाद उतारे हैं। जिनकी कीमत 120 से 160 रुपये तक है। यही नहीं रोजेदार और नमाजी इन उत्पादों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
हाईवे जाम में फंसकर बिलबिलाए राहगीर
बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण शनिवार को हाईवे-91 पर दिनभर जाम लगा रहा। जाम में फंसकर यात्रियाें और बच्चो के पसीने छूट गए। अलीगंज तिराहे से लेकर माया पैलेस तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।