{"_id":"59417a2b4f1c1b03498b45aa","slug":"71497463339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस पर सिर्फ दो यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस पर सिर्फ दो यूनिट रक्तदान
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस पर लोग रक्तदान के प्रति लोग जागरूक नहीं दिखे। रक्तदाताओं के लिए जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में विशेष तैयारियां की गई। मगर इस दिन भी सिर्फ दो यूनिट ही स्वैच्छिक रक्तदान हुआ। सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन रक्तदान के लिए आगे नहीं आए।
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अब भी लोग जागरूक नहीं हुए हैं। 350 यूनिट रक्त कोष वाली सरकारी ब्लड बैंक में मुश्किल से 50 यूनिट भी रक्त कभी-कभार हो पाता है।
रक्तदान के प्रति किया जागरूक
जिला अस्पताल परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम नेहा शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के बाद जो सुखानुभूति मिलती है। उसे सभी को लेना चाहिए। महिलाएं भी रक्तदान कर सकती है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि कोई और दान करने से ज्यादा रक्तदान का पुण्य सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
इससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जीवन मिल जाता है। सीएमएस अजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने में युवाओं को उत्साह के साथ आना चाहिए। कल्पना राजौरिया ने कहा कि महिलाएं भी रक्तदान कर सकती हैं। संचालन डा. नवीन अग्रवाल ने किया। रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।