फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   700 vaccines each are being sent to the nodal centers, and will be administered from the 23rd.

Agra News: नोडल केंद्र पर भेजी जा रही 700-700 वैक्सीन, 23 से लगेंगी

Thu, 19 Mar 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
700 vaccines each are being sent to the nodal centers, and will be administered from the 23rd.
आगरा। स्वास्थ्य विभाग 23 मार्च से बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाने जा रहा है। इसके लिए 18 केंद्र बनाए हैं, इन पर 700-700 वैक्सीन भेजी जा रही हैं। 14-15 साल की बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की एक डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 14 से 15 साल की 55,787 बालिका हैं। इनको एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए शहर में एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लॉयल और जिला अस्पताल केंद्र बनाए गए हैं। देहात में सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगेगी। 23 मार्च को लेडी लॉयल पर कैंप शुरू होगा, इसके बाद चरणबद्ध केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए हर केंद्र पर 700-700 वैक्सीन भेजी जा रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि बालिकाओं के आधार कार्ड में उम्र देखकर नोडल केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। इसके लिए मौके पर ही पंजीकरण भी किया जाएगा। ये वैक्सीन खत्म होने पर दूसरे चरण में और मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed