{"_id":"69b0fa2983591461b90ae6c4","slug":"70-year-old-man-murdered-while-sleeping-at-tubewell-in-etah-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा में बुजुर्ग की हत्या, भारी वस्तु से हमला कर उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा में बुजुर्ग की हत्या, भारी वस्तु से हमला कर उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 11 Mar 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:44 AM IST
सार
एटा के नयागांव क्षेत्र के आलमपुर गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के आलमपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामपाल पुत्र नरपत सिंह अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।
विज्ञापन