फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 fewer cases in dictict jail including jail supritendent docter and pharmasist

जेल में बुखार का प्रकोप अधीक्षक सहित 40 बुखार की चपेट में

Tue, 13 Sep 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
70 fewer cases in dictict jail including jail supritendent docter and pharmasist
12एमएनपी-25-जिला असपताल में जेल में बुखार पीड़ित अरमान को लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला जेल में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी सहित डॉक्टर और फार्मासिस्ट के भी बीमार होने से यहां की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालात यह हैं कि लगभग प्रतिदिन जिला अस्पताल में जेल से मरीजों को रेफर कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बुखार ने जेल अधीक्षक, एक जेलर और 70 बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया है। जेल में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। पिछले एक सप्ताह में जिला जेल से सात मरीज जिला अस्पताल रेफर किए हैं जो बुखार पीड़ित थे। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जेल से लगातार मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं, जिनमें से अधिकतर बुखार से पीड़ित थे। जेल से आने वाले मरीजों को यहां हर संभव उचित उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में चार मरीज भर्ती हैं, अन्य को ठीक होने के बाद वापस अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में अरमान, नंदन, रजनी, पूनम, रंजीत, रिंकू और राजवीर आदि मरीजों को जिला जेल से रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से अरमान, नंदन, रजनी, रंजीत, राजवीर आदि बुखार से पीड़ित थे। जबकि पूनम और रिंकू को चेस्टपेन की दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया। हालांकि इनको भी उपचार के दौरान डॉक्टर ने हल्का बुखार होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार पीड़ितों के लिए बनाया अलग वार्ड
जेल में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जेलर कोमल मंगलानी ने एक बैरक को बुखार पीड़ितों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। इस बैरक में बुखार के मरीजों को रखा गया है। इसके अतिरिक्त जेल अस्पताल में 32 मरीज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं।
पिछले एक सप्ताह से लगातार जेल से बुखार के मरीज जिला अस्पताल भेजे जा रहे हैं, जिन्हें यहां भर्ती कराकर उचित उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

- डॉ. मदनलाल, सीएमएस
जेल में बंदी वायरल की चपेट में आ रहे हैं, इसे देखते हुए डीएम को एक पत्र लिखा गया है। पत्र में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की अतिरिक्त मांग की गई है। वहीं जेल में शिविर लगाकर बंदियों की जांच कराते हुए उपचार दिलाए जाने की मांग भी की गई है। बुखार के मरीजों के लिए अस्पताल के अतिरिक्त एक बैरक को वार्ड के रूप में रखा गया है। जहां उनकी उचित देखभाल की जा रही है।
कोमल मंगलानी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed