{"_id":"67b76aae6c163a7c2604af86","slug":"6th-class-student-injured-by-beating-dies-family-creates-ruckus-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132371-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिटाई से घायल 6वीं के छात्र ने तोड़ा दम, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिटाई से घायल 6वीं के छात्र ने तोड़ा दम, परिजन ने किया हंगामा
Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला मंडल में बीते माह एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी के बाद पीटे गए 6वीं कक्षा के छात्र की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजन ने शहर कोतवाली पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मंडल निवासी 14 वर्षीय राजन कोरी अमर शहीद कॉलेज में 6वीं का छात्र था। 21 जनवरी को गांव के कुछ लोगों से एक शादी समारोह में कहासुनी हो गई थी। परिजन का आरोप है कि अगले दिन आरोपियों ने किशोर को खेत पर जाते समय रास्ते में पकड़ कर पाइप से पीटकर अधमरा कर दिया था। कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। छात्र को गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने के बाद परिजन जयपुर ले जा रहे थे। राजन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। परिजन की ओर से गांव के रहने वाले चार आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मृतक राजन के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने राशन को बेरहमी से पीटा था। जिस वजह से उसकी हालत खराब थी, वह लोग उपचार कराने में व्यस्त थे। परिजन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।